पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली फर्म एमजेएस मोटर्स को मिला भामाशाह पुरस्कार, हापुड़ निवासी उघमी राजवीर सिंह टिन्नी को मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया सम्मानित, देश के विकास के लिए सभी को देना चाहिए टैक्स – राजवीर सिंह टिन्नी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली फर्म एसजेएस मोटर्स को मिला भामाशाह पुरस्कार, हापुड़ निवासी उघमी राजवीर सिंह टिन्नी को मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया सम्मानित

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
भामाशाह जयंती पर व्यापारिक कल्याण दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में व्यापारिक कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देने वाली हापुड़ की फर्म एसजेएस मोटर्स सहित पांच कंपनियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हापुड़ की एमजेएस मोटर्स को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स देने पर भामाशाह जयंती पर व्यापारिक कल्याण दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में व्यापारिक कल्याण दिवस पर संचालक राजीव सिंह टिन्नी को मंत्री, विधायक, डीएम व अन्य ने सम्मानित किया।
डीएम ने बताया कि एसजेएस फर्म ने इस बार 165 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है।
इस अवसर पर कम्पनी के संचालक व उघमी राजवीर सिंह टिन्नी ने बताया कि उनका उद्देश्य आगामी सालों में ओर ज्यादा बढ़ाने का है, क्योंकि टैंक्स से ही देश का विकास सम्भव है। लोगों को बढ़-चढ़कर सरकार को ईमानदारी से टैक्स देना चाहिए, ताकि देश व प्रदेश विकास के पथ पर ओर ज्यादा अग्रसर हो।

कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई और मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। एमएलसी अश्विनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी और मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रतिनिधि दीपक गुप्ता भी उपस्थित थे।












