ATMS College of Education Menmoms
News

परिवहन व लोग निर्माण मंत्री ने सोसायटी चेयरमैन दानिश कुरेशी को स्टेट गुड सेमेरिटन के पुरस्कार अवार्ड से किया सम्मानित

हापुड़।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी के द्वारा घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग मंत्री दया शंकर सिंह, लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, प्रमुख सचिव एल वैकेंटेश्वर लू, उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त सी बी सिंह के द्वारा 27 फरवरी 2024 को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्टेट गुड सैमेरिटन (नेक आदमी) का प्रमाण पत्र अवार्ड सील्ड आदि सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी को प्रदान कर सम्मानित किया,

परिवहन विभाग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक पूरे भारत में सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाया गया, सडक सुरक्षा माह के समापन व सम्मान समारोह 27 फरवरी 2024 को लखनऊ के लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय के हाल में आयोजित किया गया, जिसमें गुड सेमेरिटन के रूप में हापुड़ निवासी मोहम्मद दानिश कुरेशी, शामली से संजय राणा टीएसआई, कानपुर देहात से आनंद राय कुरील, मुरादाबाद से घनश्याम व राजबाज, सहारनपुर से महेश कुमार सक्सेना, इटावा से जगमोहन अमर सिंह, उरई से अब्दुल अलीम खान, ममता स्वर्णकार, चित्रकूट से शिवाकांत पांडे आदि 10 लोगों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्टेट गुड सेमेरिटन के पुरस्कार देकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रमुख सचिव परिवहन एल वैकेटेश्ववर लू के द्वारा सम्मानित किया गया,

सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने बताया कि 18 जनवरी 2024 को प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद की अध्यक्षता में परिवहन, चिकित्सा स्वास्थ्य की राज्य स्तरीय अप्रेजल कमेटी की लखनऊ बैठक में जिला स्तरीय अप्रेजल कमेटीयो से प्राप्त अनुमोदनो का अवलोकन किया गया जिसमें 30 प्रस्तावों में से 9 प्रस्ताव भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पात्र पाए गए, जिनमे हापुड़ निवासी दानिश कुरेशी का नाम भी पात्रता की सूची में था जिसके लिऐ उन्हे सम्मानित किया गया

स्टेट गुड सेमेरिटन पुरस्कार अवार्ड मिलने पर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, भाजपा के निर्वतमान जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामैन्द्र त्यागी , डॉ सुमन रानी अग्रवाल, जिला मंत्री पिंकी त्यागी , डॉ दिलशाद अली , हाजी आरिफ सलमानी, जावेद सैफी फाजिल, कामरान खान, सुहैल चौधरी, राशिद अली,मौ अहमद, डॉ आमिर, हुसैन चौधरी, डा सलमान शबनम, नदीम हुड्डु, हाजी रहीमुद्दीन ,आसिफ मामा युनुस, वसीम अकरम आदि ने मुबारकबाद दी,


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page