परिजनों से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर की लाईव सोसाइड की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

परिजनों से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर की लाईव सोसाइड की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने परिजनों से नाराज़ होकर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर लाईव सोसाइड की कोशिश की, परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
वायरल वीडियो की शुरुआत में युवक अपने कमरे में बैठा नजर आता है और कैमरे पर बात करते हुए अपने परिवार से नाराजगी जताता है। वह कहता है कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा है और इसी तनाव के कारण ऐसा कदम उठाने की सोच रहा है। युवक यह भी कहता है कि उसकी परेशानी के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
वीडियो के दौरान उसके परिजन कमरे में आते हैं और उसे समझाने की कोशिश करते हुए दिखते हैं।
हालांकि, युवक बार-बार यह कहता नजर आता है कि वह लाइव वीडियो पर है और यदि परिवार पर कोई आरोप न आए, तो वे कमरे से बाहर चले जाएं। परिजन उसके आग्रह पर कमरे से बाहर चले भी जाते हैं।
कुछ देर बाद जब परिजन दोबारा कमरे में दाखिल होते हैं, तो युवक की हालत बिगड़ी हुई नजर आती है। यह दृश्य देखकर उनके हाथ-पैर फूल जाते हैं। तुरंत ही परिजन उसे नीचे उतारते हैं और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचते हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
धौलाना थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












