ATMS College of Education Menmoms
News

परिजनों को बेहोश कर नवविवाहिता प्रेमी संग हुई फरार, नगदी व जेवरात ले जाने का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शादी के 50 दिन बाद ही नवविवाहिता गहने और नकदी लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। इससे पहले उसने पूरे परिवार को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक से पहुंचा प्रेमी नवविवाहिता को ले जाते हुए पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जेठ की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव सरावा निवासी आरिफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सलमान बढ़ई का कार्य करता है। 25 अप्रैल को उसका निकाह लोनी निवासी युवती के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता ने ससुराल में मौजूद सभी लोगों को लस्सी पिलाई थी। लस्सी पीने के बाद सभी लोग अचेत हो गए।

सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखकर अंदर जाकर जगाया। जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी और घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के गहने गायब थे। परिजनों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक विवाहिता को बाइक पर ले जाते हुए नजर आया। इसके
आधार पर परिजनों को पता चला कि विवाहिता उन्हें लस्सी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी और प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

विवाहिता के परिजनों को भी फोन किया तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे
सके। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page