परिजनों को बेहोश कर चोरों ने की घर में चोरी

परिजनों को बेहोश कर चोरों ने की घर में चोरी
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी व भाजपा नेता के मकान में चोरों ने परिजनों को बेहोश कर नगदी व सामान चोरी कर लिया।
सिम्भावली के बक्सर गांव निवासी प्रदीप भाटी ने बताया कि रविवार की रात को परिवार के साथ सोए हुए थे। सोमवार की सुबह उठने पर परिवार के सदस्यों ने अपने अपने सर में दर्द होना और चक्कर आना बताया। बाद में घर में चेक किया,तो घर से नगदी सात हजार रुपए, मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी हो गया था। उधर कस्बे के रहने वाले दुकानदार नीरज कुमार की दुकान से शनिवार की रात
को चोरों ने नगदी और सामान बाहर परचून के समान से भरी चोरी कर लिया था। वही घर के ई-रिक्शा भी चोरी हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












