News
पत्नी से हुआ विवाद ,तो पति ने जहर खाकर दी जान
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-07-10-09-26-26-42_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E23102727866977289954-300x218.webp?resize=300%2C218&ssl=1)
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक दंपती में विवाद हो जानें पर पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E25558188211062822870-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रमेश चंद (43) परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। मजूदरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27957259152734845733-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
सोमवार की रात को पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि रमेश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिवार ने आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रमेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/07/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25961656186486301754-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)