ATMS College of Education Menmoms
News

पत्नी से छेड़छाड़ की शिकायत करने जा रहे व्यक्ति पर हमला

  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • हापुड़।
    धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। इस बात की शिकायत घर पहुंचे पति से की तो पति आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने थाने जा रहा था। रास्ते में मिले आरोपियों ने उसके पति के साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। जब पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर धौलाना पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर गांव के ही सचिन, संदीप उर्फ लाला, शहजाद और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 28 अक्टूबर 2023 की शाम को वह घर पर अकेली थी। तभी चारों लोग उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसी और जेठ को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब उसका पति घर पहुंचा तो पीड़िता ने उसे सारी बात बताई। उसका पति आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने थाने आ रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में उसे घेरकर मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर तीनों नामजद आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page