पत्नी को लेने आए पति ने सुसरालियों पर हत्या के प्रयास का आरोप
July 8, 2025
0 559 1 minute read
पत्नी को लेने आए पति ने सुसरालियों पर हत्या के प्रयास का आरोप, दी तहरीर
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अपनी सुसराल में पत्नी को लेने आए एक युवक ने सुसरालियों पर पैट्रोल छिड़ककर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गढ़ के मोहल्ला चौधरियान निवासी अरबाज ने बताया कि उसका निकाह मोहल्ला निवासी युवती से हुआ है। पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके में रहने के लिए चली गई। वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया, तो उसकी सलहज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया; जिसे लेकर सलहज ने उस पर छुरी से हमला कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गया।
उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको पकड़ कर जान लेने के उद्देश्य से पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। आरोपियों के चंगुल से छूट कर वह किसी तरह बचकर वहां से भागा।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।