पति से नाराज होकर रोडवेज बस अड्डे में गई महिला से ड्राइवर ने किया रेप

, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में अपने पति से नाराज़ होकर हापुड़ रोडवेज बस अड्डे पर आई एक महिला ने संविदा चालक पर रेप करने व जेवरात छीनने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति से किसी बात पर विवाद हो गया था,जिस कारण वह 26 जून को अपने बेटे को लेकर मायके जाने के लिए हापुड़ रोडवेज बस स्टैंड पर आई थी। रात होने पर वह बस स्टैंड पर ही सो गई थी।
27 जून की सुबह उसके पास पिलखुवा के गांव नया गांव अहमदपुर निवासी बस चालक प्रवीण उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ रेप कर जेवरात भी छीन कर भगा दिया था।
घटना के बाद पति को सारी घटना की जानकारी पति को दी और फिर थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












