पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने पुलिस बुलाई, जमानत पर जुटने से क्षुब्ध थानें के गेट पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने पुलिस बुलाई, जमानत पर जुटने से क्षुब्ध थानें के गेट पर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति से विवाद होने पर पुलिस को बुलाकर पति को थानें में बंद करवा दिया। थोड़ी देर पर जमानत पर घर आए पति को देख क्षुब्ध पत्नी ने थाने के गेट पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गालंद निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत पूनम ने पुलिस से की थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम के पति को हिरासत में लिया और शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी। जिसके बाद उसे जमानत मिल गई और उसे छोड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद पति घर लौटा तो पत्नी नाराज होकर कोतवाली पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि इसी बीच पूनम में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के वक्त महिला की हालत बिगड़ने लगी तो पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में सल्फास खाने की आशंका जताई है। हालत गंभीर होने पर महिला को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने भावनात्मक आवेश में आकर यह कदम उठाया है।












