ATMS College of Education Menmoms
News

पति के विदेश जाने पर सुसरालियों पर विवाहता ने लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एफआईआर दर्ज

पति के विदेश जाने पर सुसरालियों पर विवाहता ने लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, एफआईआर दर्ज

, हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति के विदेश जाने के बाद सुसरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पिलखुवा निवासी आसमा ने बताया कि उसकी शादी 7 अप्रैल 2011 को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी के सरताज से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे शाहआलम, उम्मेद और जुबेर है। सरताज नौकरी करने सऊदी अरब चले गए थे। इसके बाद से ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। ससुर मुर्सलिन, सास फरजाना, ननद फर्मिना और सानिया, साथ ही देवर माजिद और शाकिब ने चार नवंबर को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page