ATMS College of Education Menmoms
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

पड़ोस में रहने वाले युवक की छेड़छाड़ की वजह से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

पिलखुवा। मनचले से परेशान होकर कक्षा 11 की छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। स्कूल आने-जाने पर आरोपी छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीडि़ता छात्रा की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नगर के मौहल्ला निवासी छात्रा कक्षा 11 की छात्रा है। उसके पड़ोस का एक युवक भी पहले छात्रा के स्कूल में पढ़ता था। लेकिन अब उसने पढ़ाई बंद कर दी। छात्रा का कहना है कि पड़ोसी युवक पिछले करीब डेढ़ साल से उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है। स्कूल जाते और आते समय रास्ते में अश्लील फब्तियां कसता है।

पीडि़ता के परिजनों द्वारा आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई। लेकिन आरोपी नहीं माना और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना बंद नहीं किया। जिसके चलते छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गई। आरोप है कि 5 अप्रैल की शाम आरोपी युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरेापी को गिरफ्तार किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page