HapurNewsUttar Pradesh
पड़ोसी युवक पर नाबालिग के अपहरण का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक अगवा कर ले गया।
मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला मनु उनकी 14 वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गया। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मनु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।












