पड़ोसी भाईयों ने महिला पर लगाया करेक्टर लूज का आरोप,पति ने की पिटाई,तो महिला ने दे दी जान

पड़ोसी भाईयों ने महिला पर लगाया करेक्टर लूज का आरोप,पति ने की पिटाई,तो महिला ने दे दी जान
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में महिला ने 30 अगस्त की रात फांसी लगा ली थी। इसके बाद 2 सितम्बर को महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है।
बाबूगढ़ इलाके के एक गांव में 30 अगस्त को पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक महिला के कैरेक्टर पर गलत टिप्पणी की। इस बात से नाराज होकर महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। चरित्र पर लगे आरोप और पति की मारपीट से परेशान होकर महिला ने फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान हुई थी मौत
दो सितंबर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, नीरज, अजय और सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












