ATMS College of Education Menmoms
News

पड़ोसी पर घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी करने का आरोप

पड़ोसी पर घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी करने का आरोप

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव चक लठीरा निवासी प्रदीप ने बताया कि 15 सितंबर को वह और उसके परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया। आरोपी ने घर के कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ लिया। इसमें रखी 10 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गया। घर पहुंचने पर उसे संदूक खुला हुआ और सामान गायब मिला, तो उसके होश उड़ गए। आस-पड़ोस में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी युवक ही उसके घर से निकलते हुए देखा गया है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page