ATMS College of Education Menmoms
News

पड़ोसी ने गर्दन पर चाकू रखकर महिला से रेप , एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पड़ोसी पर गर्दन पर चाकू रखकर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि देर रात को उसका पति खेत में फसल की रखवाली करने गया हुआ था। करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। जिसने गर्दन पर चाकू रखकर मौत का भय दिखाते हुए उसे कमरे में खींचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

पीड़िता का कहना है कि उसने जमकर विरोध भी किया, परंतु आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट भी कर डाली। पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान पति भी घर पर आ गए, जिसका पता लगते ही आरोपी मुंह बंद न रखने पर भविष्य में जिंदा न छोडने की धमकी देता हुए अपनी चप्पलों को मौके पर ही छोडक़र भाग निकला।

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page