ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पटेल नगर में दबंग व्यक्ति ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा,गंभीर घायल -डॉग प्रेमी ने एसपी को दिया प्रार्थना पत्र,नहीं हुई कोई कार्यवाही

हापुड़।

रेलवे रोड स्थित पॉश कालोनी निवासी दबंग व्यक्ति ने कुत्ते को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया। जिसका उपकार कराकर डॉग प्रेमी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। कार्यवाही नहीं होने पर डॉग प्रेमी ने पीपल फॉर एनिमल्स संस्था को पत्र भेजकर कार्यवाही कराने की मांग की।

थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पॉश कालोनी डॉग प्रेमी के नाम से विख्यात हितेश कुमार डम्पी ने बताया कि वह कालोनी में परिवार के साथ रहते है। वह मोहल्लेवासियों के सहयोग से बेसहारा जानवरों को खाना खिलाते आ रहे है। मोहल्ला निवासी दबंग व्यक्ति अमित इस बेसहारा जानवरों को आये दिन मारता और प्रताडि़त करता आ रहा है,जबकि जानवरों की नसबंदी करा रखी है।

उन्होंने बताया कि गत 3 दिसंबर 2026 को दबंग व्यक्ति द्वारा बेसहारा कुत्ते को बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल भी कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गया। गत 9 दिसंबर 2026 को भी उसने बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से पीटा।

डॉग प्रेमी हितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर आरोपी दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की,लेकिन कोई कार्यवाही होने पर उसने एक पत्र पीपल फॉर एनीमल्स कार्यालय में भेजा,जिसका संज्ञान लेते हुए संस्था अध्यक्ष,पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी ने हापुड़ पुलिस को इस सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page