ATMS College of Education Menmoms
News

पंजाबी समाज के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित , विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

पंजाबी समाज के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को किया सम्मानित , विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

, हापुड़।

पंजाबी सभा समिति ने गुरुद्वारा सिंह सभा, अतरपुरा चौपला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंजाबी समाज के 38 मेधावी छात्रों को मैडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर प्रोफेसर डॉ. राकेश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रसिद्ध कवयित्री रानी कमलेश अग्रवाल और मैडिटेशन एवं थेरेपी विशेषज्ञ सपना साहनी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने छात्रों को शिक्षा में उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। समिति के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने डॉ. राकेश अग्रवाल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष मदन भसीन, संरक्षक सुभाष सहगल, बलदेव चुग ,सुरजीत सिंह आहूजा ,धीरज चुग सोनू, राजीव चुग ,जतिन (विन्नी) साहनी, तरुण बाटला, संजय सहगल, प्रवीण सेठी, विनोद थापर, विनय अरोड़ा, राजीव चुग. कृष्ण गोपाल चुग (पाली भैया), दिनेश पाहवा, पत्रकार विजय शर्मा, हरपाल सिंह, विशाल मल्होत्रा, मनोज सूरी, आयुष चावला, अमित (सोनू) आहूजा, संदीप सिंह अनेजा, परमजीत सिंह, संजय छाबड़ा, प्रीतम दुआ, राजेंद्र आहूजा, चरण सिंह मखीजा आदि मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page