नौकरी पर जा रहे बाईक सवार को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में नौकरी पर जा रहे बाईक सवार को बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के अनवरपुर निवासी धीरज (25,) अपनी मोटरसाइकिल से आनंद फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहा था, तभी एक मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी।
यह हादसा हाइवे पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार मिनी बस ने धीरज की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरज सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
राहगीरों की सूचना पर थाना पिलखुवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मिनी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन को भी जब्त कर लिया है।












