ATMS College of Education Menmoms
News

 नौकरी के बहानें परिचित युवक ने छात्रा का अपने दोस्तों के साथ अपहरण कर किया गैंगरेप, बनाई अश्लील वीडियों

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक छात्रा को गुड़गांव में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक परिचित युवक ने अपने दोस्तों के साथ  ओयो होटल में ले जाकर गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाई । आरोपियों ने पुनः उसे ब्लैकमेल कर घर के बाहर बुलाकर जंगल में ले जाकर गैंगरेप कर फरार हो गए। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का मानकर जांच में जुट गई है।
   गढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने बताया  कि वह बीए में पढ़ती है और प्रतिदिन घर से कॉलेज में आती जाती है। करीब ग्यारह माह पहले उसकी मुलाकात कॉलेज के रास्ते पर सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के एक युवक से हो गई थी।
आरोपी ने  गुरुग्राम में अच्छी सैलरी पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 अक्तूबर को उसे गजरौला के एक होटल में ले गया था। जहां पर पहले से ही आरोपी के तीन दोस्त मौजूद थे। उक्त चारों ने धोखेबाजी से कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश करते हुए गैंगरेप कर दिया। कुछ ही देर बाद प्रार्थनी बेसुध हो गई। पीड़िता का कहना है कि होश में आने पर आनन फानन में कपड़े पहने और पूछताछ की
तो चारों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि तेरे साथ गैंगरेप करते हुए नग्न फोटो और वीडियो बना ली है। इसलिए अगर तेने मुंह बंद नहीं रखा तो उक्त नग्न फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिसके बाद तू कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी और तेरे घरवालों की भी इज्जत तार तार हो जाएगी। इसी डर की वजह से वह खामोश हो गई।
  बुधवार की देर रात में करीब दो बजे घर से बाहर न आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने पर बाहर निकली तो कार में सवार चारों युवकों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और गांव के सामने सुनसान जंगल में ले गए। जहां चारों आरोपियों ने उसके साथ रेप  किया। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page