नोएडा से बिजनौर जा रहे बाईक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत, मां घायल

नोएडा से बिजनौर जा रहे बाईक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत, मां घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के ब्रजघाट पुल पर आधी रात को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने गांव बामरोला निवासी सुरेश (40) और उनकी पत्नी गुड्डी (38) व मां दुलारी देवी एक बाईक पर सवार होकर देर रात नोएडा से बाईक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गंगापुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार दंपत्ति सुरेश (40) और उनकी पत्नी गुड्डी (38) की मौत हो गई, जबकि मां दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज घायल मां दुलारी देवी अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।












