ATMS College of Education Menmoms
News

नैना गुर्जर द्वारा राठी फार्म हाउस में भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन

नैना गुर्जर द्वारा राठी फार्म हाउस में भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन

हापुड़ सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए, गढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रतिष्ठित नेता नैना गुर्जर द्वारा राठी फार्म हाउस में एक भव्य इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की इफ़्तार के समय सभी धर्मों के लोग एक साथ नजर आए, जो क्षेत्र की एकता और आपसी प्रेम को दर्शाता है मगरीब की अज़ान के बाद सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व प्रदेश की खुशहाली, अमन और चैन के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं इस अवसर पर नैना गुर्जर ने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि त्योहार हमें जोड़ने का काम करते हैं। इफ़्तार का यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और मोहब्बत को मजबूत करने का एक जरिया है कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। राठी फार्म हाउस के प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया था और मेहमानों के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए थे।नीरज पाल गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी,बबलू गुर्जर,आमिर चौधरी, वकार चौधरी,अब्दुल मालिक आसमोहमद,फारूक मालिक,हेमन्त गुप्ता,मोहित गुर्जर,रोहित कसाना, आकिब चौधरी, सलमान,वसीम अब्बाशी,बड़ी संख्या मे गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा जिले के कार्यकर्ता नेता व स्थानीय भाई आमिर ,वकार,अब्दुल,फ़ारूक़
आस मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page