नेशनल हाईवे- 9 स्थित टोल टैक्स पर तेज रफ्तार कार ने टोल बूथ को उड़ाया, एक टोलकर्मी घायल

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित टोल टैक्स पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक बूथ को टक्कर मारकर तोड़ दिया, जिससे बूथ में बैठा टोलकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर पिलखुवा के छिजारसी टोल टैक्स पर एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। टोल खाली होने की वजह से कार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टोल बूथ को तोड़ते हुए फरार हो गई। जिससे बूथ के अंदर बैठा कर्मचारी विनीश घायल हो गया।कार की टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके के साथ बूथ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। जब तक टोलकर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी कार चालक कार लेकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तलाश की जा रही है।












