नेशनल हाईवे- 9 पर बाइक सवार ने कांवड़ियों की बाईक में मारी टक्कर, दिल्ली निवासी तीन कांवड़िए घायल , दिल्ली रेफर

नेशनल हाईवे- 9 पर बाइक सवार ने कांवड़ियों की बाईक में मारी टक्कर, दिल्ली निवासी तीन कांवड़िए घायल , दिल्ली रेफर
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बावजूद दिल्ली कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की बाईक में पीछे से आ रही एक बाईक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन कांवड़िए घायल हो गए। जिन्हें दिल्ली रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी चार कांवड़िए रविकांत, ललित,आयुष बाईक व पैदल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे थे, तभी ततारपुर बाईपास पर पीछे से आ रही एक बाईक सवार मुनेन्द्र ने टक्कर मार दी। जिससे तीन कांवड़िए घायल हो गए, जबकि एक डिव बाल मच गया।
दुर्घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें दिल्ली से रैफर कर दिया।












