नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्कूटी सवार को काफी दूर तक घसीटता, हुई मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मारकर स्कूटी सवार को काफी दूर तक घसीटता हुए ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कार चालक घटना से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के ग्राम पबला निवासी राहुल दिल्ली में नौकरी करता है। शुक्रवार रात वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, तभी नेशनल हाईवे- 9 पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जांच शुरू कर दी है।












