ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

नेशनल हाईवें -9 स्थित टोल टैक्स पर लगा भीषण जाम,दो एंबुलेंस फंसी

नेशनल हाईवें -9 स्थित टोल टैक्स पर लगा भीषण जाम,तीन किमी तक लगा लम्बा जाम,दो एंबुलेंस फंसी
हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे -9 स्थित छिजारसी टोल टैक्स पर टोलकर्मियों की लापरवाही से तीन किमी लम्बा जाम लग गया। जिससे लोग व दो एंबुलेंस भी फंस गई और वे परेशान रहे। घंटों बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के छिजारसी टोल टैक्स पर सोमवार को हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की गति रुकनी शुरू हो गई। कैशलेस लेन में भी बिना फास्टैग वाले वाहनों के प्रवेश करने से व्यवस्था और अधिक बिगड़ गई और टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। इसी तरह गाजियाबाद से हापुड़ की ओर भी टोल लेन में जाम के हालात बन गए।

एकाएक वाहनों की अधिकता के कारण टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। टोल प्लाजा की लेनों पर तीन किमी वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण फास्टैग युक्त वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल पार करने में वाहन चालकों को घंटों का समय लगा। इस दौरान फास्टैग युक्त कई वाहन चालकों की टोलकर्मियों से कहासुनी भी हुई।

इस जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिनमें गंभीर मरीज थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहन चालकों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया।

व्यवस्था बिगड़ती देख घंटों बाद छिजारसी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था सुधारने की कोशिश की, लेकिन वाहनों की अधिकता के कारण यातायात सुचारू नहीं हो सका। घंटों बाद कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका ।

टोल प्लाजा मैनेजर शोहराब खान के अनुसार वाहनों की अधिक संख्या के कारण यह स्थिति बनी। टोल कर्मचारियों ने जाम को खुलवाया।

उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर सुधार कार्य चल रहा है। काम पूरा होने के बाद जाम की समस्या हल हो जाएगी।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page