ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवें -9 पर तेज रफ्तार दो वाहन अनियंत्रित होकर पलटे, तीन घायल

नेशनल हाईवें -9 पर तेज रफ्तार दो वाहन अनियंत्रित होकर पलटे, तीन घायल

हापुड़।

जिलें में नेशनल हाईवे- 9 पर विभिन्न सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार दो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। जिससे वाहन में सवार दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेज क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।

जानकारी के अनुसार दादरी निवासी प्रदीप अपने दो बच्चों प्रतीक व हिमांशु को टैम्पो में बैठाकर अपनी सुसराल बाबूगढ़ के गांव नली हुसैनपुर जा रहा था, तभी बाबूगढ़ क्षेत्र में अल्लीपुर भट्टे के पास अचानक तेज रफ्तार टैंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर क्षतिग्रस्त वाहन हटवाया।

उधर थाना देहात क्षेत्र के एनएच 9 स्थित थाने के पास बस को बचाने के चक्कर में बुलंदशहर से आम लादकर गढ़ रोड स्थित नवीन फल मंडी में आ रही पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे पिकअप में सवार महिला समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। क्रेन के माध्यम से पिकअप को हाईवे से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page