ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाइवे पर ड्राइवर को नींद की झपकी आने तरबूज से भरा ट्रक पलटा,घायल

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे-334 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार तरबूज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने घायल ड्राइवर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक ट्रक महाराष्ट्र से
तरबूज भरकर मेरठ जा रहा था। जैसे ही ट्रक हाईवे स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक ड्राइवर भगतराम निवासी गांव मोड़ा नंदपुर साहेब जिला रोपड़ पंजाबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि उसे नींद की झपकी आने के कारण यहा हादसा हुआ है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page