News
नेपाली युवक गिरफ्तार, 11 लाख रुपए की चरस बरामद

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 11 लाख रुपए की चार किलो चरस बरामद की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक नेपाल के जिला बाजुरा निवासी प्रेम बहादुर रावत को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 11 लाख रुपए की चार किलो 500 ग्राम चरस , मोबाइल फोन, नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, नगदी बरामद की।












