ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

निष्कासित पदाधिकारियों के समर्थन में दो और कांग्रेसी नेताओं ने दिए इस्तीफे , मचा हड़कंप

हापुड़ ।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने अपनी जिला कमेटी के जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पार्टी में जिलाध्यक्ष का ही विरोध शुरू हो गया। दो कांग्रेस शहर उपाध्यक्षों ने विक्की शर्मा और भरतलाल शर्मा के पक्ष में अपना शहर अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया।

नए यूजीसी एक्ट लागू होने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा व जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताया था। इसके बाद जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों ही पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी *गतिविधियों में शामिल होने पर दोनों
पदाधिकारियों को पदमुक्त कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। निष्कासित होने वाले दोनों पदाधिकारियों ने यूजीसी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर पार्टी से निष्कासित करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की अनुशासन समिति के पदाधिकारी अरविंद शर्मा ने सफाई भी दी थी, लेकिन इस मामले में जिलाध्यक्ष की खूब किरकिरी हुई थी। अब शहर अध्यक्ष सुशील शास्त्री व मनोज शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page