निदेशक,बैंक प्रतिनिधि व सचिव को शिक्षक हित में किए गए कार्यों हेतु सम्मानित किया

निदेशक,बैंक प्रतिनिधि व सचिव को शिक्षक हित में किए गए कार्यों हेतु सम्मानित किया
,हापुड़।
रविवार को वेतन भोगी सहकारी समिति बेसिक शिक्षा विभाग जनपद हापुड़ की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक का आयोजन राम फार्म हाउस बाबूगढ छावनी में किया गया। जिसमें निदेशकों,बैंक प्रतिनिधि और सचिव को शिक्षक हित में किए गए कार्यों हेतु सम्मान प्रतीक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णवीर सभापति जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद,अतिथि ठाकुर डीपीआर्य,चेयरमैन वेतन भोगी समिति बिजेंद्र कुमार और बैंक निदेशक प्रवेश रानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
समिति के समस्त संचालक मंडल द्वारा पिछले 6 वर्षों के आय व्यय एवं कार्यकाल में समिति द्वारा किए गए अध्यापक हितों के कार्यों का विवरण उपस्थित सभी सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया एवं लोन लेने संबंधी प्रक्रिया को सरल बनाने का आश्वासन दिया व समिति को शिक्षकों के हितों के लिए और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सुझाव लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी इशरत अली व मंच संचालन राशिद हुसैन (सचिव) वेतन भोगी सहकारी समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देवेन्द्र सिशौदिया,नीरज चौधरी,योगेश सैनी,प्रवेश रानी,लियाकत अली,अंशु सिद्धू, महेश कुमार,दीपक अग्रवाल,कोकिला यादव,बबीता,अनुज शर्मा,मोहम्मद असलम,आस मोहम्मद,मोहम्मद नाजिम,राजेश कुमार,प्रदीप तेवतिया, सुशील,लियाकत,संजय,मुन्ना लाल,उम्मेद अली,निशा,रजनी,संदीप,सुमन लता,रवि भूषण,आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।












