नार्कोटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध हापुड़ के केमिस्टों ने भरी हुंकार; कार्यशाला में सीखी बारीकियां

नार्कोटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध हापुड़ के केमिस्टों ने भरी हुंकार; कार्यशाला में सीखी बारीकियां
हापुड़। शहर के दवा विक्रेताओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने और दवाओं के सुरक्षित व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। दिनांक 08/01/2026 (गुरुवार) को रेलवे रोड स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा एक अति आवश्यक बैठक और शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से मेडिसिन मार्केट, जवाहर गंज, कचहरी रोड एवं रेलवे रोड के दवा विक्रेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु:
*नियमों का पालन अनिवार्य:* जिला औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि शेड्यूल एच-1 (Schedule H-1) के अंतर्गत आने वाली दवाओं और कोडीन युक्त सिरप की बिक्री केवल डॉक्टर के मूल पर्चे (Physical Prescription) पर ही की जाए। मोबाइल में पर्चा दिखाने पर इन दवाओं की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। जांच के लिए बिक्री के रिकॉर्ड को रजिस्टर में दर्ज करें।
*अवैध बिक्री पर सख्ती:* औषधि निरीक्षक ने चेतावनी दी कि जनपद में नार्कोटिक्स औषधियों की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
*सीमित स्टॉक और रिकॉर्ड:* महामंत्री विकास गर्ग ने दवा विक्रेताओं को सलाह दी कि नार्कोटिक्स दवाओं का अनावश्यक स्टॉक न रखें। दवाओं की खरीद-बिक्री हमेशा वैध बिल के साथ करें और रजिस्टर में नियमित रिकॉर्ड दर्ज करें।
*सामाजिक जिम्मेदारी:* एसोसिएशन ने भारत सरकार के अभियान “एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन अवैध बिक्री करने वालों का साथ कभी नहीं देगी।
*”सुरक्षित दवा – सुरक्षित जीवन”*
एसोसिएशन ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और एक स्वस्थ, जिम्मेदार व नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
*बैठक में उपस्थित गणमान्य:*
साधु सिंह (संरक्षक), विकास गर्ग (महामंत्री), संजय कुमार अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अजय सोढा, प्रवीण त्यागी (उपाध्यक्ष), गौरव गर्ग (सचिव), नीरज डाबरा (ऑडिटर), विपिन अग्रवाल, अरुण गोयल, सुशील शर्मा, विशाल चुग, अरुण सचदेवा, ब्रजेश जैन, दीपक त्यागी, हर्षित गर्ग, अमित शर्मा, राजीव डंग, मौ. आमिर, अंकुर अग्रवाल, चिराग चुग, अश्वनी वर्मा, मोहन सेठी, मनोज जैन, बंटी कुमार (मंगलम), मेहराजुद्दीन, शैलेंद्र अग्रवाल, नवीन जैन, शिखर गुप्ता, मौ.आरिफ, विनीत कुमार, राहुल जिंदल, विशाल डंग, गोपाल अग्रवाल, मोहित कुमार, हरिओम चुग, धर्मेंद्र गोस्वामी, बृज किशोर गुप्ता आदि।













You could definitely see your expertise in the work you write. The arena hopes for even more passionate writers such as you who are not afraid to mention how they believe. At all times go after your heart. “Man is the measure of all things.” by Protagoras.
I really wanted to write down a simple note to be able to say thanks to you for all the great information you are showing at this site. My considerable internet lookup has at the end been honored with sensible strategies to talk about with my visitors. I ‘d claim that we visitors are unequivocally lucky to be in a perfect network with so many special people with very helpful secrets. I feel very much privileged to have used your entire web site and look forward to many more thrilling moments reading here. Thanks once again for all the details.