HapurNewsUttar Pradesh
नाबालिग से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र मेंएक नाबालिग लड़की से रेप कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले एक किशोर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। गत 3 अक्टूबर को एक गांव निवासी महिला ने थाने में नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद दोनों को बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने नाबालिग किशोरी के बयान लिए तो उसने अपने साथ रेप होने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने बाल अपचारी को बुधवार को सुल्तानपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।












