नाबालिग छात्रा सोसाइड मामले में आरोपी इंटर कॉलेज के हेडमास्टर को किया संस्पेड

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में छात्रा से मौत के मामले में शहर के एक इंटर कॉलेज के आरोपी हेड क्लर्क इंद्रपाल को अब प्रबंध समिति ने सस्पेंड कर दिया है। प्रबंध समिति ने उक्त मामले का संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की है। इस घटना में लापरवाही बरतने पर डीआईजी के आदेश पर थाना देहात प्रभारी एवं साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में बीती 3 अक्टूबर को एक छात्रा घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर पड़ोसी व्यक्ति घर में जबरन घुस आया था और छात्रा से छेड़छाड़ एवं मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपी गलत नीयत के उद्देश्य से छात्रा को एक कमरे
में लेकर जाने लगा।
इसी बीच छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों का आरोप है कि छात्रा को आरोपी व्यक्ति ने ही लटकाया था। 18 दिन अस्पताल में
रहने के बाद बीते मंगलवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया था। इस मामले से जुड़ा आरोपी इंद्रपाल शहर के एक इंटर कॉलेज में हेड क्लर्क है। जिसे इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति ने मामले का संज्ञान लेकर सस्पेंड कर दिया है।
हेड क्लर्क को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसके संबंध में उन्होंने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को सूचित किया था। जिसके बाद प्रबंध समिति ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए हेड क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है।
– डॉ मनोज कुमार, प्रधानाचार्य












