ATMS College of Education Menmoms
News

नाबालिग की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज हुए संस्पेड, चौकी इंचार्ज की लापरवाही समाजसेवी थाना प्रभारी को पड़ी मंहगी

नाबालिग की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज हुए संस्पेड, चौकी इंचार्ज की लापरवाही समाजसेवी थाना प्रभारी को पड़ी मंहगी

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने ‘तीन अक्तूबर की सुबह छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सात अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, छेड़छाड़ की घटना से परेशान किशोरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने किशोरी को. मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की मौत हो गई। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाला इंद्रपाल उनके घर दूध लेने आता है। तीन अक्तूबर की सुबह वह अपने बड़ी पुत्री के साथ पशुओं का चारा लेने जंगल में गई थी। उनकी छोटी

पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी इंद्रपाल पुत्री को अकेली देखकर जबरन उनके घर में घुस आया। आरोप था कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। घर पहुंचने पर पुत्री ने बताया। उन्होंने फोन कर आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने गलती मानते हुए उनसे माफी मांगी।

छह अक्तूबर को आरोपी ने फोन कर किसी शिकायत करने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह सात अक्तूबर को पुत्री के साथ थाने
पहुंची और पुलिस से शिकायत की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि इसके बाद छेड़छाड़ की घटना से परेशान किशोरी ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में किशोरी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गुरुवार को देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और साइलो चौकी द्वितीय प्रभारी जसवंत को सस्पेंड कर दिया।
इस वारदात में डीआईजी मेरठ की ओर से जारी प्रेस विज्ञिप्त में कहा गया है कि बीती 03 अक्टूबर को यूपी-112 पर युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। इस मामले में उपनिरीक्षक और देहात थाना प्रभारी ने इस सूचना के बारे में उच्चाधिकारियों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। इसलिए घटना के चार दिन बाद इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा सकी। महिला और बच्चों से संबंधित अपराध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
——-


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page