नहाने के दौरान नाविकों व श्रद्धालुओं के बीच पुलिस पर हमले के आरोप में चार महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं पर दर्ज हुई एफआईआर

नहाने के दौरान नाविकों व श्रद्धालुओं के बीच पुलिस पर हमले के आरोप में चार महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं पर दर्ज हुई एफआईआर
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में नाविकों व श्रद्धालुओं के बीच हुई मार-पिटाई के बीच पुलिस पर हमले के आरोप में मेरठ व गाज़ियाबाद की चार महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के किनापुर निवासी काफी श्रद्धालु कुआं पूजन के लिए ब्रजघाट आए थे। नाविकों से किराए और स्टंट कराने को लेकर उनका विवाद हो गया। बताया गया है कि सभी श्रद्धालु शराब के नशे में थे और उन्होंने एक नाविक को पीट दिया।
सूचना मिलने पर ब्रजघाट पुलिस के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़, जिसमें महिलाएं और पुरुष शामिल थे, ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। श्रद्धालुओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे घटना का वीडियो बना रहे थे, तो हंगामा कर रही महिलाओं ने उनके मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। बीच-बचाव करने आए एक अन्य श्रद्धालु की भी भीड़ ने डंडे से उंगली तोड़ दी।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में मेरठ निवासी विवेक, ममता , मोनिका, सविता, ललिता व गाज़ियाबाद निवासी आकाश, तिलकराम,
रिंकू , सुमित व एक अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।












