नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, शारीरिक संबंध ना बनाने पर सोशल मीडिया पर किया वायरल

हापुड़।
थाना सिंभावली निवासी एक छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार किया, तो दो आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी। पिता ने दोनों आरोपितों पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी पिलखुवा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी जाते समय जिला मेरठ के रहने वाले रिश्तेदार रोहन और बबलू ने उनकी बेटी से बातचीत की और नशीली दवाई डालकर उसे पानी पिला दिया। फिर दोनों उसे एक होटल ले गए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
आरोप है दोनों युवक फोन पर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। जब छात्रा ने मना किया, तो उन्होंने वीडियो को
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।












