नर्वदा फूड प्रोडक्ट पर खाघ विभाग ने की छापेमारी, 40 लाख रुपए का एक्सपायरी व सड़ा गला अचार बरामद, किया सील

नर्वदा फूड प्रोडक्ट पर खाघ विभाग ने की छापेमारी, 40 लाख रुपए का एक्सपायरी व सड़ा गला अचार बरामद, किया सील
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में त्यौहारों से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम ने पांच साल 40 लाख रुपए का पुराना व एक्सपायरी ढाई सौ ड्रमों में अचार बरामद कर सील कर दिया। जिससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
पटना मोड़ के पास स्थित नर्वदा फूड प्रोडक्ट पर गुरुवार को
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर सड़ा गला ढाई सौ ड्रम एक्सपायरी अचार सील किया है।जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
इस मौके पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज, खाद्य निरीक्षक आरपी गुप्ता, खाद्य निरीक्षक आरपी गंगवार, खाद्य निरीक्षक साहिस्ता आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।












