ATMS College of Education Menmoms
News

नगर विकास मंत्री से मिले मनोज वाल्मीकि,समाधान हेतु रखी समस्याएं


-सुबह के समय सफाई करने का समय परिवर्तित किया जाये,
हापुड़।

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने लखनऊ आवास पर
उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा का पटका
पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित विभिन्न
समस्याएं समाधान हेतु उनके समक्ष रखी।
         नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के समक्ष मनोज वाल्मीकि
ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों को ध्यानार्थ रखते हुए प्रतिदिन सुबह
के सफाई करने का समय परिवर्तित करने,नगर निगम,नगर पालिका व नगर पंचायतों
में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन दिलाने,प्रदेश में सफाई
कर्मचारियों की भर्ती खोलने,सफाई कर्मचारियों को वर्दी,मृतक आश्रित को
निश्चित समय अवधि में तैनाती मिलने चाहिए। इसके अलावा सेवानिवृत्त होने
के समय सफाई कर्मचारी को सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ मिले।
      उन्होंने कहा कि सुबह के समय सफाई का समय परिवर्तित होने से महिला
सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी,क्योंकि वह समय से अपने बच्चों को
पढ़ाई करने के लिए स्कूल कालेज भेज सकेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page