नगर पालिका ने नये कर निर्धारण कर भेजे हाउस टैक्स के नोटिस,व्यापारियों ने किया विरोध,भाजपा जिलाध्यक्ष को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका ने नये कर निर्धारण कर भेजे हाउस टैक्स के नोटिस,व्यापारियों ने किया विरोध,भाजपा जिलाध्यक्ष को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने सौंपा ज्ञापन
हापुड़-
नगर पालिका परिषद द्वारा नये कर निर्धारण कर हाउस टैक्स के नोटिस जनता को भेजे गये है। जिसका व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान ने विरोध करते हुए भाजपा संस्था के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष कविता माधरे को ज्ञापन सौंपकर संज्ञान लेकर नगर पालिका के अत्याचारों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे को दिये गये ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की जनता को नए कर निर्धारण नियमों के आधार पर हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेज गये है। उनमें वार्षिक मूल्यांकन 2-3 गुना बढ़ाकर लगाया गया है। जबकि इसमें मात्र पांच पैसे प्रति स्वायर फुट की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके हिसाब से पूर्व वार्षिक मूल्यांकन में मात्र 5-8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। लेकिन नगर पालिका ने 2000-300 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ जनता को नोटिस भेज गये है। जिससे जनता में आक्रोश पनप रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा अनुचित नोटिस भेजकर जनता का उत्पीडऩ किया जा रहा है। पूर्व में भी काफी लंबे संघर्ष के बाद जलकर शासनादेश के अनुसार 10 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत करवाया गया था।












