नगर पालिका की घोर लापरवाही, डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण सडक़ों पर डाला जाने लगा टनों कूड़ा, शहर का मॉल रोड बना डंपिंग ग्राउंड,बच्चे बूढ़े सभी परेशान

हापुड़।
हापुड़ नगर पालिका परिषद की घोर लापरवाही के कारण पूरा शहर कूड़े के बोझ के तले प्रतिदिन दबता जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड नहीं होने कारण शहर का मॉल रोड(फ्री गंज रोड़)पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों सडक़ों पर कूड़ा डाला जा रहा है। जिससे वायु प्रदूषण फैलने के साथ-साथ लोगों का वहां से निकलना भी दुर्भर हो गया है।
आपको बता दें,कि उत्तर प्रदेश में हापुड़ नगर पालिका परिषद ए ग्रेड में शामिल है। नगर पालिका परिषद का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड रामपुर रोड पर स्थित है। जो एक वर्ष पूर्व भर गया था। जिसके भरने से शहर का कूड़ा उठना बंद हो गया,शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने लगे,जिसकी जानकारी मिलने पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद को कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तलाशने व शासन ने जगह क्रय करने के निर्देश दिये। पिछले करीब एक वर्ष से अधिक से नगर पालिका परिषद के अधिकारी कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए स्थान तलाश रहे है,लेकिन उन्हें भूमि नहीं मिली है।
शहर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा फ्री गंज रोड पर सडक़ों पर कूड़ा ताला जा रहा है। इस रोड पर जिला न्यायालय,कचहरी,पॉश कालोनी व कई स्कूल संचालित है। सडक़ों पर कूड़ा डला होने के कारण लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का निकलना भी दुर्भर हो रहा है। साथ ही वायु प्रदूषण भी फैल रहा है।
फ्री गंज रोड से आये दिन जनपद के जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी भी गुजरते है,लेकिन इस ओर उनके नजरें नहीं पहुंची है। उक्त मामले की जनता द्वारा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन से भी कर चुके है,लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। ईओ संजय मिश्रा हापुड़ नगर पालिका परिषद में समाजवादी सरकार में करीब चार वर्ष कार्य कर रहे है। वह हापुड़ नगर पालिका परिषद के दूसरी बार ईओ बने है।
उक्त समस्या के सम्बंध में अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा से दो बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। उनके फोन पर घंटी बजती रही,लेकिन किन्हीं कारणों से फोन रिसीव नहीं हो सका है।













I just couldn’t depart your site before suggesting that I extremely enjoyed the standard info a person provide for your visitors? Is going to be back often in order to check up on new posts
Hi there just wanted to give you a quick heads up. The text in your article seem to be running off the screen in Firefox. I’m not sure if this is a formatting issue or something to do with internet browser compatibility but I thought I’d post to let you know. The design and style look great though! Hope you get the issue solved soon. Cheers
Greetings from Colorado! I’m bored at work so I decided to browse your site on my iphone during lunch break. I love the information you provide here and can’t wait to take a look when I get home. I’m amazed at how quick your blog loaded on my cell phone .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyways, very good blog!
Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!