ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

नगर निकाय चुनाव से पहले 142 लोग गिरफ्तार

हापुड़। जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने 142 खुराफातियों को जिला बदर किया। जबकि कुल दस थानों में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की आशंका में 3774 लोगों को मुचलता पाबंद किया गया। साथ ही ऐसे और लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को जहां पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं पुलिस भी अपनी तैयारियों में जुटी है। पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने की है। इस कारण ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो चुनाव के दौरान उपद्रव मचा सकते हैं। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वालों को भी मुचलका पाबंद किया जा रहा है।

पिछले दो महीने की कार्यवाही में हापुड़ पुलिस ने दस थानों में यह कार्यवाही की। इनमें सबसे अधिक संख्या हापुड़ देहात थाने की है। देहात क्षेत्र से 25 लोगों को जिला बदर किया गया है। इसके अलावा दिसम्बर माह में 68 जिला बदर लोगों की अवधि समाप्त हो रही थी। जिनमें से 44 की अवधि को आगे के लिए बड़ा दिया गया है। जिला बदर लोगों की सबसे कम संख्या गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र की है। यहां मात्र छह लोगों को ही जिला बदर किया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page