नगर के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने देशभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता,मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल, एनसीसी अधिकारी प्रियंका शर्मा व मोनिका सागर को ध्वजारोहण स्थल तक पायलटिंग करते हुए ले जाया गया। इस के तत्पश्चात् प्रधानाचार्या द्वारा झंडा फहराया गया। एनसीसी अधिकारियों ने तिरंगा को सलामी दी व राष्ट्रगान व झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देश के शहीदों को याद करते हुए विभिन्न नारे लगाए गए। इस के तत्पश्चात् एनसीसी कैडेट्स द्वारा झंडा को सलामी देते हुए परेड का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड के माध्यम से अपने सैन्य कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। उनकी परेड और ड्रिल ने दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें देशभक्ति गीत नृत्य और नाटक शामिल थे। एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत ने सभी का मन मोह लिया। इन कार्यक्रमों में दर्शकों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे-अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड, भारतीय ज्ञान परीक्षा, एस०ओ०एफ ० में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापिकाओं को भी को पुरस्कार वितरित किया गये।












