ATMS College of Education Menmoms
News

धीरे धीरे बढ़ रहा हैं प्रसपा का कुनबा, सैकडों लोग हुए शामिल

हापुड़ । जनपद के गांव अटूटा में रविवार को डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों प्रसपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि जनपद हापुड़ ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के जनपदों में लोग प्रसपा में शामिल हो रहे है। प्रदेश में भारी संख्या में लोग हर रोज प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की कथनी व करनी में आस्था जताकर पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का एक मात्र विकल्प प्रसपा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के संघर्षों को प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। जिसका परिणाम आज प्रदेश में प्रसपा का मजबूत संगठन है। पार्टी में शामिल होने वालों में विकास कुमार, सोनू कुमार, आदित्य, आदेश, गगन, दीपक, रणपाल सिंह, जग्गी सिंह, रणजीत सिंह, राजीव, राहुल, बबीता, महरून, सलमा, अफ़सार, अनवरी, मोहम्मद शौकीन, मोहसिन सैफी व नदीम सैफी शामिल है। इस मौके पर महिला सभा जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, युवजन सभा जिला महासचिव विक्की त्यागी, महिला सभा जिला उपाध्यक्ष अनीता तोमर, नगर अध्यक्ष हापुड़ पूनम शर्मा, नगर पंचायत बाबूगढ़ अध्यक्ष हिना खान, एसपी जिद्दी, सुनीता शुक्ला व अब्दुल कादिर उपस्तिथ रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page