धर्म छिपाकर महिला से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

धर्म छिपाकर महिला से शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक युवक पर दिल्ली की महिला ने धर्म छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
दिल्ली के उत्तमनगर निवासी महिला ने बताया कि वह दिल्ली के त्तम नगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। एक युवक उनके पड़ोस में रहकर नौकरी करता था। युवक ने अपना नाम और धर्म बदलकर उसको प्रेम प्रसंग में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बताया कि तीन माह पूर्व आरोपी उसको गढ़ क्षेत्र के गांव अपने घर लेकर पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों के हाव भाव को देखकर उसको युवक के धर्म और सही जानकारी हो सकी। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












