ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दो महिलाओं से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला शराबी पति ने , डीएम से शिकायत

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दो महिलाओं से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने एक मोहल्ले में रहने वाली पत्नी व बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया। पिछले काफी समय से पत्नी अपने मायके में रह रही है। आरोपी न तो उसे खर्च के लिए रुपये दे रहा है व न ही उसे ससुराल लाने को तैयार है। मामले में पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि 20 नवंबर 2017 को उसकी शादी आवास विकास संजय विहार कालोनी के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। पति रोज शराब पीकर आता और उससे मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि पति के दो अन्य महिलाओं से संबंध है। करीब छह साल पहले उसने अपने पति को एक होटल में – किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, पर इसके बाद भी पति नहीं सुधरा। वर्ष 2020 में पति ने पीड़िता उसके दो पुत्रों को बेरहमी से पीटा व घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। उसके पिता बीमार रहते हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।

पति न तो गुजारा भत्ता देता है और नं ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई या देखभाल की कोई जिम्मेदारी लेता है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में एसपी को जांच कर कार्रवाई कराने के आदेश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page