ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दो बाईकों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर, बाईक सवार दो युवकों की मौत

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाईकों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बहादुरगढ क्षेत्र के गढ़मुक्तेश्वर रोड – सिकंदरपुर के पास दो बाइकों की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिसमे एक बाइक सवार गढ़मुक्तेश्वर की महावीर कालोनी निवासी वीरेंद्र और दूसरी बाईक पर बुलन्दशहर के बुकलाना निवासी सोनू व गोलू सवार थे।
दोनों बाईकों की टक्कर में तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ‌ ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सको ने वीरेंद्र महावीर कॉलोनी गढ़मुक्तेश्वर व सोनू बुकलाना को मृत घोषित कर दिया।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page