दो कारों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , परिजनों ने लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप

दो कारों की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत , परिजनों ने लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर ग्राम बदनौली के निकट फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक युवक गया था। आरोप है कि फार्म हाउस के पास ईंट भट्ठे पर कार होने आपस में टकराने के बाद विवाद हुआ, जिसमें युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान, कर दिया गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजन युवक के साथ अनहोनी का दावा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले को दुर्घटना का बता रही है। विभिन्न बिंदुओं को धअयान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी प्रमोद कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह अपनी पत्नी, इकलौते पुत्र रितिक व दो पुत्रियों के साथ रहते हैं। जबकि एक पुत्र की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। गुरुवार की रात को रितिक एक बारात में कोतवाली के गांव बदनौली के निकट फार्म हाउस में अपने दोस्तों के साथ आया था। फार्म हाउस के पास जिस कार में रितिक सवार था उसकी किसी दूसरी कार से टक्कर हो गई थी। बताया गया कि इसको लेकर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद
हुआ था। इस दौरान रितिक सिर में गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हो गया। आनन फानन में उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रितिक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक बालेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस, ने शिनाख्त के बाद रितिक के परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। परिजन ने अनहोनी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना में मौत का प्रतीत हो रहा है।












