ATMS College of Education Menmoms
News

दो कर्मचारियों पर लगाया 22 लाख रुपये गबन का आरोप

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित इफको ई-बाजार लिमिटेड के विक्रय केन्द्र पर कार्यरत दो कर्मचारियों द्वारा 22,10,202 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। संस्था के अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अमरदीप ने बताया कि वह लखनऊ स्थित इफको ई-बाजार लिमिटेड में राज्य अधिकारी हैं। इफको ई-बाजार लिमिटेड के विभिन्न केन्द्रों के माध्यम से किसानों को कृषि उर्वरक, जैव उर्वरक कीटनाशक तथा बीज आदि विक्रय करती है।
संस्था का नकद विक्रय केन्द्र इफको बाजार कुचेसर चौपला पर स्थित है। संस्था द्वारा 8 व 27 मार्च 2017 को गांव नली हुसैनपुर के रवींद्र कुमार सिंह विक्रय अधिकारी व गांव गडालपुर के उदयवीर सिंह विक्रय सहायक के पद पर नियुक्त किया था। संस्था के अधिकारियों ने 6 सितम्बर 2022 को विक्रय केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान पाया गया कि कृषि आदानों की बिक्री कर 21,57,793 लाख रुपये का गबन किया गया है।
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर 45 दिनों के अंदर गबन किए रुपयों को लौटाने का लिखित रूप में आश्वासन दिया था। 27 दिसम्बर 2022 को विक्रय केन्द्र का दोबारा से भौतिक सत्यापन संस्था के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान भी 3,02,409 रुपये का गबन पाया गया। दोनों ने गबन किए रुपयों में से 2,50,000 रुपये संस्था के खाते में जमा कराए हैं। जबकि शेष 22,10,202 रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया है।
मामले में थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिकार्ड को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

13 Comments

  1. Pingback: visit the website
  2. Pingback: solventi
  3. Pingback: explanation
  4. Pingback: my website
  5. Pingback: nude girls cams
  6. Pingback: car detailing
  7. Pingback: Deborah
  8. Pingback: z16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page