देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता: डॉ. विकास अग्रवाल
हापुड़
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं।
डॉ. विकास अग्रवाल यहां हापुड़ देहात मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के श् अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति के कार्यक्रम हर्षाेल्लाह के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एक जुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी के नेतृत्व में नया समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है। सभी देशवासियों को इस पर गर्व है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, महामंत्री अमित चौधरी, केपी राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिवाल सहित सभी मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।












